रायपुर। धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर अरूण यादव को गिरफ्तार किया गया है। आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत आमापारा स्थित अंगारमोती मंदिर के पास अपने हाथ में अवैध रूप से चाकू लेकर लहराकर आम लोगों को डराते धमकाते आरोपी अरूण यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 29 साल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 417/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी अरूण यादव थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी कई प्रकरणों मंे जेल निरूद्ध रह चुका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *