इंदौर बनेगा पर्यटन का केंद्र, रीजनल पार्क में होंगे टूरिज्म फेस्टिवल

इंदौर
मध्य प्रदेश और खासकर इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्र में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। दूर-दराज से लोग पर्यटन के लिए इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर में आते रहते हैं। मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा फिलहाल मंदसौर के पास गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसंबर से कूनो फारेस्ट फेस्टिवल की तैयारी भी की जा रही है।
इंदौर रीजन में भी आने वाले समय में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऐसे ही किसी उत्सव के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। शहर में पीपल्यापाला तालाब के पास रीजनल पार्क में इस तरह कोई फेस्टिवल हो सकता है। ये बातें मप्र टूरिज्म बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर युवराज पडोले ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताई। उन्होंने बताया उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद पर्यटन की गतिविधियां काफी बढ़ी हैं और काफी संख्या में पर्यटक इंदौर, ओंकारेश्वर व उज्जैन आ रहे हैं।

कूनो में चीते देखने के साथ एडवेंचर गतिविधि का मिलेगा आनंद
इयाक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और लल्लूजी एंड संस द्वारा टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से 17 दिसंबर से कूनो फारेस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में कूनो में 12 चीते हैं, ऐसे में फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों को कूनो अभयारण्य क्षेत्र के बफर जोन व कोर एरिया में चीते के अलावा नीलगाय, हिरण व चीतल को देखने का अनुभव भी मिलेगा। वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, रोमांचक गतिविधियों का अनुभव भी मिलेगा।

पर्यटकों को लग्जरी कैंपिंग अनुभव प्रदान करने हेतु आधुनिक एवं आरामदायक टेंट सिटी विकसित की जा रही है। शुरुआत में 50 टेंट तैयार किए जा रहे हैं बाद में 25 टेंट नियमित रहेंगे। इसके अलावा यहां पर पर्यटक नाइट वाक व जंगल सफारी का भी आनंद ले सकेंगे। यहां होने वाले आयोजन में नेचुरोपैथी, ट्राइबल आर्ट, फोटो कार्यशालाएं आयोजित होंगी। कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य के नजदीक होने वाले इस फेस्टिवल में हाट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, हार्स राइडिंग, एयर गन शूटिंग जैसी अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी।

निवेशकों को उपलब्ध करवाएंगे जमीन
पडोले ने बताया कि शासन द्वारा कूनो में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं जुटाई गई हैं और आधारभूत संरचना विकसित की गई है। पर्यटन बोर्ड यहां पर निवेशक व प्रमोटर्स को जमीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि वे यहां पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित कर सकें। मप्र में जिन भी जिलों में जिला पुरातत्व, पर्यटन व सांस्कृतिक काउंसिल बनी है, वहां पर भविष्य की पर्यटन संभावनाओं के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

गांधीसागर डेम क्षेत्र में थल, नभ व जल संबंधित एडवेंचर गतिविधि
मंदसौर स्थित गांधीसागर डेम के बैकवाटर के किनारे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन 27 अक्टूबर से जारी है। फेस्टिवल का संचालन करने वाली एजेंसी लल्लूजी एंड संस के महाप्रबंधक संजीव सक्सेना के मुताबिक गांधीसागर में फारेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) का संचालन किया जा रहा है। चंबल नदी के बैकवाटर और उसके आसपास प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थान पर आयोजित इस महोत्सव में पर्यटकों के लिए लग्जरी टेंट्स की प्रीमियम सुविधाओं, स्थानीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर पर्यटकों को थल, वायु और जल आधारित एडवेंचर गतिविधियां करने को मिलेंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : फसल बीमा से जुड़ें सभी किसान,31 जुलाई अंतिम तिथि …

CG : फसल बीमा से जुड़ें सभी किसान,31 जुलाई अंतिम तिथि …

सूरजपुर । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) खरीफ 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिले के किसानों…

2 minutes ago
CG : अधिकारी अंशिका पांडेय के खिलाफ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, ट्रांसफर की मांग…

CG : अधिकारी अंशिका पांडेय के खिलाफ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, ट्रांसफर की मांग…

रायपुर । सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में पदस्थ उप सचिव अंशिका पाण्डेय के स्थानांतरण की…

3 minutes ago
CG : नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, ₹3.23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण …

CG : नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, ₹3.23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण …

बेमेतरा । नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा बुधवार को गांधी भवन स्थित बेसिक स्कूल मैदान…

6 minutes ago
CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

7 minutes ago
CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल 'सेवा सेतु' नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं…

10 minutes ago
CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे…

25 minutes ago