दुर्ग पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह को धरदबोचा है। गिरोह के पकड़े गए तीन आरोपियों में शेख फैजल पिता शेख मुजीब  22 वर्ष, निवासी जनता स्कूल के पास कैम्प 2 सोनकर मोहल्ला छावनी भिलाई, अफजल खान पिता गुलशेर खान 24 वर्ष निवासी नंदिनी रोड देना बैंक के पीछे चंद्रशेखर आजाद नगर छावनी एवं करण चौधरी पिता उमाशंकर चौधरी 21 वर्ष निवासी जोन 3 लक्ष्मण किराना स्टोर के सामने खुर्सीपार शामिल हैं।

जेल से छूटते ही तीनों आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों से एक डिलीवरी पिकअप सहित 10 दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में आज एक पत्रकार वार्ता में एडिशनल एसपी शहर अभिषेक झा ने बताया कि जिले वाहन चोरी की बढ़ती हुई मामलों को लेकर एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने अधिनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। आरोपियों को दबोचने विभिन्न थानों के प्रभारी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं मुखबिरों को एलर्ट किया गया था।

इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि छावनी निवासी शेख फैजल अपने साथी अफजल खान के साथ एक एक्टिवा वाहन को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। वाहन चोरी का होने की संभावना के साथ पुलिस टीम ने लिंक रोड छावनी के पास घेराबंदी कर शेख फैजल को पकड़ा और पूछताछ किया।

पहले तो शेख फैजल ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जब पुलिस ने तथ्यात्मक पूछताछ की तो उसने वाहन चोरी का अपराध कबूल कर लिया। फैजल ने बताया कि जेल से छूटते ही उसने अपने साथी अफजल खान के साथ मिलकर दुर्ग-भिलाई, रायपुर और बेमेतरा क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की वाहन को अलग-अलग जगह में छिपाकर रखा गया था। जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद वाहनों में 6 मोटर साइकिल, 2 एक्टिवा एक टीवीएस एक्सल और एक डिलीवरी पिकअप शामिल है।

इसी प्रकार सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जोन 3 खुर्सीपार निवासी करण चौधरी पिता उमाशंकर चौधरी को एक चोरी की होंडा साइन मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। करण ने पूछताछ में बताया कि उसने होंडा साइन मोटर साइकिल को पावर हाउस स्थित प्रिया लॉज के पास से चुराया था। बरामद किए गए चोरी के सभी वाहनों की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *