अविभाजित जिला राजनांदगांव के मानपुर के पदधोनी में 8 मई 2020 को नक्सल मुठभेड़ में एसआई श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए थे। शहीद उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा के मरणोपरांत उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। भारत सरकार से वीरता पदक जिले को प्राप्त होने पर आईजी राहुल भगत के निर्देशन में मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नांदगांव द्वारा डीएसपी अजीत ओगरे को भारत सरकार से प्राप्त वीरता पदक शहीद उप निरीक्षक शर्मा के पिता को ससम्मान दिए जाने के लिए भेजा गया।सोमवार को आईजी सरगुजा रेंज के द्वारा शहीद शर्मा के पिता बृजमोहन शर्मा का ससम्मान आमंत्रित कर आईजी अंकित गर्ग के हाथों यह सम्मान दिया गया। ग्राम परधोनी थाना मानपुर में करीबन 7-8 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना मानपुर से एसआई श्याम किशोर शर्मा थाना प्रभारी मदनवाड़ा और कोहका के एसआई प्रवीण द्विवेदी 28 बलों के साथ परधोनी रवाना हुए थे। 9.30 बजे रात्रि में नक्सलियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ करीबन 15-20 मिनट चली। फायरिंग पश्चात घटना स्थल का सर्च किया गया। घटना स्थल से 4 नक्सलियों का शव बरामद किया गया। शहीद शर्मा अपनी जान की परवाह न करते हुए नक्सलियों से बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे।
