नदियों के संरक्षण-संवर्धन की दिशा में जन जागरूकता के लिए आयोजित होने वाली शिव गंगा महाआरती की 63वीं कड़ी का आयोजन राजनांदगांव शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और मां गंगा की महाआरती की गई। रविवार की देर शाम इसका आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित अनिल तिवारी द्वारा शिवगंगा महा आरती संपन्न कराई गई। इस महा आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने नदियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में मिलजुलकर कार्य करने और अन्य लोगों को भी इस ओर जागरूक करने का संदेश दिया। इस शिवगंगा महा आरती की 63वीं कड़ी में परमानंद रजक, खिलेश्वरी रजक, अंकालू साहू, कमल नारायण साहू, अथर्व और टीया रजक सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *