छत्तीसगढ़

CG : 6 गिरफ्तार: छात्र ने दी थी जान, परिजनों ने कहा- मौत का वीडियो बनाया

कांकेर जिले के अंतागढ़ में 7 नवंबर को हुई आत्महत्या के वारदात में पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. भानुप्रतापपुर के भीरावाही का निवासी खिलेश आरदे उर्फ निखिल आईटीआई अंतागढ़ में फीडर ट्रेड का छात्र था. उसके साथ आईटीआई हॉस्टल में दोपहर 12 बजे 20 से 30 ग्रामीणों ने घुसकर प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट की थी. घटना के बाद आरोपी वंहा से भाग गए थे. इसके कुछ देर बाद छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

एसडीओपी अमर सिदार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खिलेश के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि खिलेश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से लाश देखने के बाद दरवाजा तोड़कर उसे को बाहर निकाला गया था. मौके पर एक मोबाइल मिला था, जिसकी जांच में पता चला कि उसने अपनी मौत का वीडियो बनाया था.

जांच के बाद यह बात सामने आई कि खिलेश के आत्महत्या करने के पहले उसी दिन खिलेश और आईटीआई में पढ़ने वाली एक छात्रा के बीच कहा सुनी हुई थी. जिसकी सूचना छात्रा ने अपने भाई मनीष गावड़े को दी थी. इसके बाद मनीष आवेश में आकर अपने साथी प्रफुल्ल गावड़े, प्रवीणकृष्ण गावड़े, मोहन गावड़े, अशोक गावड़े, प्रभुलाल गावड़े के साथ आईटीआई हॉस्टल अंतागढ़ पहुंचा और आईटीआई छात्रावास के बाहर खिलेश के साथ मारपीट की. जिससे मृतक परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

मामले में पुलिस ने मनीष गावड़े समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

6 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

11 minutes ago
CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

15 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

19 minutes ago
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…

32 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

42 minutes ago