नसीब से दिव्यांग पर बच्चों की जिंदगी बदलने की कोशिश करता अमतलास स्पेशल स्कूल

दिव्यांगों को नया आयाम एवं जीवन-मुस्कान देना हमारा लक्ष्य

अमलतास वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित अमलतास स्पेशल स्कूल
 
देवास

किसी के सपनों को पूरा करना शायद दुनिया में सबसे बेहतरीन काम होता है। भले ही कुछ बच्चों के नसीब में दिव्यांगता लिखी हो लेकिन ऐसे बच्चों की जिंदगी में नए बदलाव की शुरुआत हम एक छोटी सी कोशिश के जरिए कर सकते  है। देवास शहर से 11 किलोमीटर दूर अमलतास वेलफेयर सोसायटी की एक छोटी सी कोशिश ही आज एक सबसे बड़ी सामाजिक बदलाव की मिसाल बन गई है। सोसायटी द्वारा खासतौर पर दिव्यांग बच्चों के लिए अमलतास स्पेशल स्कूल की शुरुआत की गई है। जहां मंदबुद्धि एवं शारीरिक रूप से कमजोर मासूम बच्चों के जीवन को संवारने के लिए चिकित्सकों से लेकर कर्मचारी भी एक मददगार की तरह हर वक्त इनके साथ खड़े हुए।

दिव्यांग बच्चों के लिए कुछ बेहतर करने का वादा ही नहीं बल्कि अमलतास वेलफेयर सोसायटी एक बेहतर सोच के साथ इनके लिए कार्य भी कर रहे है। इसमें बच्चों को स्पेशल स्कूल और अस्पताल में घर तक लाने ले जाने की सुविधा के साथ रहने के लिए होस्टल भी उपलब्ध करा रहा है।इन बच्चों के खाने से लेकर दिनचर्या की हर जरूरत को पूरा करने की व्यवस्था भी की गई है।अमलतास समूह के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अमलतास अस्पताल में दिव्यांग बच्चों के लिए अमलतास स्पेशल स्कूल संचालित किया जा रहा है।

100 से अधिक दिव्यांग बच्चों की जिंदगी में बदलाव की मिसाल
  देवास सहित आसपास के जिलों के दिव्यांग बच्चे भी लाभ ले रहे है इन बच्चों की चिकित्सा विशेष प्रकार से की जा रही है। डाउन सिंड्रोम , डेवलपमेंट डिले, आटिज्म जैसी बीमारी से ग्रसित बच्चों की विशेष चिकित्सा इस स्कूल में की जा रही है। स्कूल में कुछ बच्चे भी ऐसे है, जो उम्र के अनुसार विकसित नहीं हुए है।इसमें कुछ बच्चे बैठने और चलने तक में सक्षम नहीं हो ऐसे बच्चों की असामान्यता का यहां उपचार किया जा रहा है। 100 से अधिक बच्चे स्कूल में स्पेशल थेरेपी ले रहे है। इसमें 80 प्रतिशत बच्चों की जिंदगी में काफी बदलाव देखने को मिल रहे है। स्पेशल स्कूल से ठीक होने वाले बच्चों के अभिभावक की भी जिम्मेदारी है कि वह थैरेपी निरंतर चलाते रहे।

दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश भी
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने बताया कि अमलतास वेलफेयर सोसायटी पिछले दो साल से विशेष बच्चों के लिए अमलतास स्पेशल स्कूल संचालित कर रही है।  इसमें बीमारी को ठीक करने के साथ दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। खासतौर पर भारतीय संस्कृति से इन्हें जोड़ने के लिए इनके साथ हर उत्सव को मनाया जा रहा है। इससे यह बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह अपनी जिंदगीं जी सकते है। हमारा अमलतास वेलफेयर सोसाय़टी का एक मात्र लक्ष्य है कि हम ऐसे बच्चों की जिंदगीं एक मददगार की भूमिका निभाए जो अपना सामान्य दिनचर्या के कार्य भी करने में सक्षम नहीं है। ऐसे बच्चों की जिंदगीं को सामान्य बनाकर हम केवल समाजसेवा ही नहीं करना चाहते है बल्कि हम समाज को एक संदेश भी देना चाहते है कि दुनिया में कुछ भी चीज नामुमकिन नहीं होती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

3 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago