मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे मोदी-शाह

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में होने जा रहा है. मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, कार्यक्रम में पीएम मोदी और योगी के शामिल होने की वजह से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यहां किया जा रहे हैं.

एमपी के कल एक दर्जन मंत्री ले सकते हैं शपथ: शपथ ग्रहण समारोह में मोहन यादव को राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा करीब एक दर्जन नेताओं को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है. दरअसल 14 दिसंबर से खरमास शुरू होने जा रहे हैं, मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते. यही वजह है कि मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान होने के एक दिन बाद ही 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह किया जा रहा है.

एसपीजी की टीम पहुंची भोपाल: शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी को देखते हुए भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में सुरक्षा की तमाम तैयारियां की जा रही है. एसपीजी के अधिकारी भोपाल पहुंच चुकी है और तैयारी का निरीक्षण किया जा रहा है. उधर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर लाल परेड ग्राउंड पर तीन अलग-अलग हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से भोपाल के एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद एयरपोर्ट से लाल परेड ग्राउंड तक उन्हें हेलीकॉप्टर के द्वारा लाया जाएगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

7 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

7 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

7 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

7 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

8 hours ago