नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद झा से भेंट की

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद झा से भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देने का सिलसिला जारी

भोपाल

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित नव नियुक्त विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव निर्वाचित विधानसभा सदस्य एंदल सिंह कंसाना और उमाकांत शर्मा ने सौजन्य भेंटकर स्वागत किया।

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उज्जैन, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उनके निवास विंध्य कोठी पर बड़ी संख्या में आम जनों ने भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।

 

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुउमा भारती से भेंट की

भोपाल

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुउमा भारती के निवास पहुंच कर उनसे भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सुउमा भारती ने तिलक कर तथा मिष्ठान खिलाकर डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया एवं "मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोहन" के शब्दों के साथ डॉ. यादव को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वीकार किया जन-जन का अभिवादन

विंध्य कोठी और विश्राम भवन में जारी रहा बधाईयों का क्रम

भोपाल

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों, पार्टी के वरिष्ठ सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधियों, परिचितों और अनुयायियों द्वारा नए दायित्व के लिए बधाईयों का क्रम जारी रहा।

उज्जैन, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने विंध्य कोठी तथा प्रोफेसर कॉलोनी स्थित विश्राम भवन में गुलदस्तों और नारों के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनका अभिवादन स्वीकार कर धन्यवाद दिया।

 

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी। उज्जैन नगर पालिक निगम के महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ उज्जैन से बड़ी संख्या में आए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने 11 किलो का पुष्प हार पहनाकर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया और बड़ी संख्या में पुष्प गुच्छ भेंट किए। अपार उत्साह के साथ आए कार्यकर्ताओं और परिचितों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता का प्रकृटिकरण किया।

 

केन्द्रीय मंत्री गडकरी और सिंधिया प्रदेश के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

भोपाल

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी नागपुर से स्पेशल फ्लाइट से रवाना होकर प्रात: 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुँचेंगे। वे मोतीलाल स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे रायपुर के लिये स्पेशल फ्लाइट से रवाना होंगे।

केन्द्रीय विमानन मंत्री सिंधिया दिल्ली से रवाना होकर प्रात: 9:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुँचेंगे। सिंधिया शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 1:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

 

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

1 hour ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago