प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल पटेल ने राजभवन में किया स्वागत
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रातः भोपाल में राजभवन पहुँचे। प्रधानमंत्री मोदी ने राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी के राज भवन आगमन पर राज्यपाल पटेल ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर, आत्मीय स्वागत और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति प्रतीक चिन्ह स्वरूप भेंट की। प्रधानमंत्री अपरान्ह राजभवन से रवाना हुए।
प्रधानमंत्री मोदी को लाल परेड ग्राउन्ड हेलीपेड पर दी गई विदाई
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज भोपाल के लाल ग्राउन्ड परेड हेलीपेड पर विदाई दी गई। प्रधानमंत्री मोदी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नव-नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के शपथ विधि समारोह में शामिल होने भोपाल आए थे। मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से यहाँ से भोपाल विमानतल के लिये रवाना हुए।
प्रधानमंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रात: 11:10 बजे भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से यहाँ पहुँचे थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल पहुँचने पर हार्दिक स्वागत
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल आगमन हुआ। प्रधानमंत्री का विमानतल पर अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने अगवानी कर हार्दिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी नव-नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भोपाल पहुँचे।
प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय विमानतल पर आज सुबह 10:55 बजे एयर फोर्स के विशेष विमान से यहाँ आगमन हुआ। प्रधानमंत्री सेना के हेलीकाप्टर से भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरू परेड मैदान के लिये रवाना हुए।
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…
भोपाल राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…
भोपाल प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…
रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…