गंडई पंडरिया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू के साथ साल्हेवारा मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण छत्तीसगढ़ में बनने वाले विष्णुदेव साय सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में साक्षी बनने रायपुर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के रूप मे विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव व विजय शर्मा ने शपथ ग्रहण किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डॉ. रमन सिंह सहित अनेक राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। साल्हेवारा मंडल से अनुज साहू के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष विष्णु ठाकरे, मंडल मंत्री देवलाल साहू, सरपंच साहेब लाल पटेल, नरसिंग साहू, श्यामू मरावी, सागर प्रजापति, दिनेश साहू, रोहित यादव, सुखी राम मेरावी, तुवाराम साहू, भोला कुंभकर, मंथराम कंवर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *