महासमुंद भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार जेंडर आधारित हिंसा तथा भेदभाव के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 का आयोजन 4  से 23 दिसम्बर तक जिले के समस्त विकासखंड में आयोजित किया जा रहा है।अभियान के तहत जिला स्तर पर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक द्वारा लाइन डिपार्टमेंट को समस्त पंचायतों जेंडर आधारित गतिविधियों के आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल संगठन स्तर पर बैठक के माध्यम से जागरूकता, रैली, रंगोली, परिचर्चा के माध्यम से जीवन के विभिन्न चरणों मे जेंडर आधारित हिंसा को समझना और सुरक्षित निवारण को मज़बूत करने के लिए अभिसरण पर ध्यान केंद्रित करने निर्देशित किया गया है। इस दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा जेंडर समानता के लिए शपथ लिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *