बचेली किरंदुल नगर के वार्ड क्रं. 2 अंतर्गत घड़ी चौक ऑक्सीजन पार्क में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक दिन में राजमिस्त्री व रात्रि में चौकीदारी करता था। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 14 दिसंबर को समत नाग नामक 45 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। समत नाग चालकी पारा बड़े बचेली का निवासी है।

बचेली व किरंदुल क्षेत्र में आरएस उद्योग कंपनी जो कि पार्क बनाने का कार्य कर रही है, इसी कंपनी में समत नाग पिछले 8 महिनों से बचेली में राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था। वहीं किरंदुल घड़ी चौक में ऑक्सीजन पार्क बनाने का कार्य भी यही कंपनी कर रही है, इसमें भी समत कार्य कर रहा था, उसे अभी सिर्फ 22 दिन ही हुये थे।

वह दिन में मिस्त्री व रात्रि में चौकीदारी करता था। मृतक युवक की पत्नी भी साथ में काम करती है जो कि बचेली से आना-जाना करती है।

शुक्रवार की सुबह जब मृतक की पत्नी कार्यस्थल पर पहुंची तो समत को जमीन पर लेटा पाया। जिसके बाद कंपनी वालों को बताया, फिर कंपनी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

उसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शव के पास गिलास व बोतल पाया गया है। साथ ही रॉड को मोडऩे वाला औजार भी शव के पास पड़ा हुआ था, जिसमें खून लगा था। मृतक के सिर एवं कान के पास गंभीर चोट है। किरंदुल में डॉक्टर की व्यवस्था न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसको दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

पुलिस जांच में जुटी है। साथ में कार्य करने वाले मजदूर साथी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं नगर के बीच में इस तरह घटना होने से आसपास के लोगों समेत नगर में दहशत का माहौल है। मृतक के तीन बच्चे हंै, दो लडक़ी व एक लडक़ा है।

बताया जा रहा है कि मृतक के भाई संतूराम नाग का समत से रात्रि करीब 8.30 बजे फोन पर बातचीत भी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि देर रात में किसी अज्ञात द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *