इंदौर
नेहरू स्टेडियम में आज निर्भया दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को आत्मरक्षक के गुण सिखाए गए, साथ ही आपातकालीन स्थिति में किस तरीके से व्यवहार करना है उसके भी कई टिप्स बच्चियों को दिए गए।दरअसल, दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद से ही आज 16 दिसंबर के दिन को निर्भया दिवस के रूप में बनाया जाता है।
जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकल्प चलाए जाते हैं, इसी कड़ी में आज नेहरू स्टेडियम में भी बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें निजी संस्था के द्वारा बच्चों को मार्शल आर्ट्स के जरिए आत्मरक्षा में गुण सिखाए गए, वहीं आपातकालीन स्थितियों में बच्चियों को किस तरीके से उससे निपटना और व्यवहार करना चाहिए उसके भी कई टिप्स दिए गए, वहीं महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुई इस विशेष कार्यशाला में कलेक्टर के साथ ही नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए, तो वहीं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
रायपुर मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सीएम हेल्पलाइन के संबंध…
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल अमेज़न ई-कारीगर से…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सनातन संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण…
भोपाल रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में पहली बार “वेलोसिटी नाइट रन 2026” का आयोजन…
भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित…