राजनांदगांव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में हरी झंडी दिखाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोबाइल वैन को रवाना किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष राजनांदगांव से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डोमन सिंह एवं अन्य अधिकारी विडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोबाइल वैन को रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री न केवल जनहित में योजनाएं बनाते हैं, बल्कि योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। गरीब एवं जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया जा रहा है। उन्हें हर वर्ग से सरोकार है। मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री की गारंटी पूरी होगी। शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। इस अवसर पर खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किशुन यदु, सावन वर्मा, प्रतीक्षा भंडारी, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा एवं जनप्रतिनिधि तथा अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। जनसामान्य की इस यात्रा में भागीदारी हो पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार इस यात्रा में सबकी भागीदारी जरूरी है। जिसमें जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ ही यह अभियान न सिर्फ शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि ग्रामों एवं वार्डों तक पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंदों को केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें। यह आवश्यक है कि जनसामान्य को इस यात्रा के संबंध में पहले से ही जानकारी हो, उनकी भागीदारी पहले से ही हो तय करें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *