छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मरीज बनकर एंट्री, मोबाइल चोरी कर भागते चोर को गार्ड ने पकड़ा

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज बनकर एंट्री करने के बाद मोबाइल की चोरी कर भागते एक चोर को महिला सुरक्षा गार्ड ने धरदबोचा है। शनिवार की सुबह चोरी करने की नीयत से तीन चोरों ने अस्पताल में एंट्री की। मौका मिलते ही उन्होंने एक मरीज के परिजन एक महिला का मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया। लोगों के शोर मचाते ही वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड खुशबू साहू ने एक चोर को वहीं धरदबोचा। जबकि दो चोर वहां से भाग निकले। शनिवार की सुबह 6 बजे तीन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। तीनों चोर वहां मरीज बन कर इलाज कराने पहुंचे थे। मेन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पहले ही उनकी एंट्री पर आपत्ति की एवं अस्पताल आने का कारण पूछा था। उन तीनों चोरों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। तीनों चोर डॉक्टरों से जांच एवं इलाज कराने पंजीयन काउंटर में पर्ची बनाने खड़े थे। तभी वहां भर्ती एक मरीज की परिजन महिला जो किसी काम से पंजीयन के काउंटर के पास पहुंची थी उसका मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया। दो चोर वहां से भागने में सफल रहे जबकि एक चोर को सुरक्षा गार्ड खुशबू साहू ने पकड़ लिया। पकड़े गए चोरी के आरोपी ने अपना नाम रोशन कुमार बंजारे निवासी ग्राम तुमड़ीबोड़ बताया है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम ऋतिक एवं तीसरा आरोपी राहुल पेंड्री अटल आवास का रहने वाला बताया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

10 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

13 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…

16 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

33 minutes ago
शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर  जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…

42 minutes ago