छत्तीसगढ़

CG : स्कूल के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य बताया गया

राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य को समाहित करते हुए पाठयक्रम संबंधी प्रचार के लिए धनीराम साहू शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला अर्जुनी के विद्यार्थियों के मध्य जानकारी प्रसारित की गई। शिक्षा नीति 2020 को सारगर्भित रूप से समझाते हुए डॉ. बीएन जागृत ने विद्यार्थियों से कहा कि यह पाठयक्रम समावेशी विकास, समान गुणवत्ता वाली शिक्षा पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को वैश्विक स्तर से जोड़ना है। वहीं विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण साहू ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय फैकल्टी, अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं एवं सम्पूर्ण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विस्तृत जानकारी बड़े ही रोचक ढंग से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए। इसके तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन की पढ़ाई के इन चार वर्षों में पहले वर्ष उत्तीर्ण होने पर सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष डिप्लोमा, तीसरे वर्ष डिग्री और चौथे वर्ष ऑनर्स डिग्री दी जाएगी। स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से प्रश्न भी किए गए। प्रोफेसरों ने सवालों के जवाब देकर संतुष्ट किया।

वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रदेश के आठ स्वशासी महाविद्यालयों में संचालित है। इस कार्यक्रम के दौरान शाला प्रमुख प्राचार्य विभा पांडेय उपस्थित रहीं और उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही आवश्यक है जिससे बच्चों में विषय चुनाव संबंधी भटकाव की स्थिति उत्पन्न न हो। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त डॉ. नीलम तिवारी ने किया। इस अवसर पर विभाग की एसआरएफ शीधार्थी बिन्दु डनसेना, एमए अन्तिम हिन्दी के विधार्थी एवं बड़ी संख्या में शाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

44 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago