दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार ट्रक चालक की पातासाजी में जुट गई है. अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया, रसमडा और सिलोदा के बीच एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजवाया है. पुलिस ने दोनो मृतकों को पहचाना सचिन वर्मा और अभिषेक वर्मा सुमेरपुर यूपी के रूप में की है. दोनों यूपी के रहने वाले हैं, मृतक के पिता रसमडा के एक कंपनी में कार्यरत हैं. इसलिए दोनों दुर्ग घूमने आए हुए थे. रिश्ते में दोनो चचेरे भाई हैं. अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित दाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार ट्रक चालक की पतासाजी में जुट गई है.
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…