छत्तीसगढ़

CG : बाइक से गिरी महिला आई वाहन की चपेट में, दर्दनाक मौत

कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. यह मामला कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत भागूटोला गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 3 बजे लोहार की ओर से कवर्धा की ओर बाइक पर सवार युवक और महिला आ रहे थे. इसी दौरान भागूटोला गांव के पास ब्रेकर में गाड़ी उछल गया. बाइक उछलने पर महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई और पास से गुजर रहे ट्रेलर के चक्के में आ गई.हादसे में महिला का सिर पूरी तरह कुचला गया और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है.  हादसे में मृतक महिला जंगल रेंगाखार की रहने वाली है जोकि अपने देवर के बेटे के साथ किसी काम से कवर्धा आ रही थी. घटना के बाद मृतक का बेटा सदमे में हैं. इसलिए वह अपना नाम पता बता नहीं पा रहा है. कोतवाली पुलिस युवक को बैठाकर रखी है जैसे ही युवक नार्मल होगा परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी.

kgnews

Recent Posts

MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर

MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर

 भोपाल  ग्वालियर और नागपुर शहरों को सिक्सलेन हाइवे से जोड़ने के लिए नए कारीडोर का…

33 minutes ago
MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। IMD ने अगले 5 दिनों…

38 minutes ago
आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

10 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

11 hours ago