CM मोहन यादव ने उज्जैन में रात बिताकर तोड़ा मिथक, बोले- बाबा महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड के राजा

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में वर्षों से एक मिथक था कि कोई भी राजा यहां रात को रुक नहीं सकता. इस कारण देश को कोई भी नेता यहां रात को नहीं रुका. इसके पीछे कहा जाता था कि यहां के राजा महाकाल हैं. इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मिथक को तोड़ दिया. वह रात में यहां रुके. उन्होंने कहा कि मैं भगवान महाकाल का बेटा हूं, मैं यहां रुक सकता हूं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रात में न रुकने वाली कहानी के पीछे एक वाकया बताया. उन्होंने कहा कि सिंधिया महाराज को एक रणनीति के तहत अपनी राजधानी को ग्वालियर ले जाना था, और कोई आक्रमण न हो, इसलिए यह मिथक गढ़ा था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड के राजा हैं.

 

सीएम ने कहा कि अगर उन्हें नुकसान ही करना होगा तो कहीं भी कर सकते हैं. नगर निगम सीमा से क्या लेना देना है . भगवान महाकाल केवल नगर निगम सीमा के राजा थोड़ी हैं, वह पूरे ब्रह्मांड के राजा हैं. भगवान महाकाल की इच्छा थी तो मुझे उन्होंने सीएम बनाया और कहा कि तुम यहां मिथक तोड़ो.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह उदाहरण है.

मोहन यादव ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है और मुझे इस बात का आनंद है. जाने अनजाने में पता नहीं कोई घटना हुई तो राजनीतिक घटना जरूर महाराज सिंधिया ने की थी. दौलत राव जी के समय में 1852 में राजधानी यहां से गई तो उन्होंने समीकरण बनाए. उन्होंने कह दिया कि यहां पर राजा रात में नहीं रहेगा, वर्ना सब निपट जाएगा तो कोई आएगा ही नहीं दूसरा कब्जा करने के लिए यहां.

मोहन यादव ने कहा कि सिंधिया की राजनीतिक रणनीति के बाद से जाने अनजाने में हम लोग भी ये बात मानने लगे कि राजा रात में नहीं रुकेगा. अरे राजा तो बाबा महाकाल हैं. हम तो बेटे हैं उनके, क्यों नहीं रात में रुकेंगे. हम बाबा महाकाल के बाल बच्चे हैं. बाबा तो जन्म देने वाले हैं, आशीर्वाद देने वाले हैं.

मोहन यादव का नाम सीएम पद के लिए चुना गया तो कांग्रेस ने उठाया था ये सवाल

बता दें कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव मूल रूप से उज्जैन के ही रहने वाले हैं. वह उज्जैन दक्षिण सीट से तीन बार के विधायक रहे हैं. जब भाजपा ने उनका नाम सीएम पद के लिए चुना तो एक नई तरह की बहस शुरू हो गई. मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विंग के चेयरमैन केके मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि मध्य प्रदेश के नवघोषित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई और शुभकामनाएं. क्या कोई सनातनी यह बताएगा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में अब दो राजा कैसे रहेंगे?

रात में रुकने को लेकर क्या था मिथक?

मान्यता रही है कि उज्जैन के राजा भगवान महाकालेश्वर यानी बाबा महाकाल हैं. इनसे बड़ा शासक कोई नहीं है. मान्यता रही कि कोई भी राजा उज्जैन में रात में नहीं ठहरता, इसके पीछे तर्क दिया जाता रहा है कि एक शहर में दो राजा नहीं ठहर सकते हैं. अगर कोई भी राजा, मंत्री या नेता यहां रात में ठहरता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago