छिंदवाड़ा जिले के पास कुएं में गिरे बाघ की डूबने से हुई मौत, घंटों बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग

पांढुर्ना
महाराष्ट्र और पांढुर्ना की सीमा से लगे बढ़चिचोली के ग्राम जूनापानी के एक किसान ने खेत में स्थित कुएं में एक बाघ को देखा इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि बाघ की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाघ को बचाने में जुटी हुई थी। लेकिन तब तक बाघ की मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार बढ़चिचोली के ग्राम जूनापानी निवासी किसान जब्बार खान अपने खेत में शनिवार शाम को पानी देने के लिए गए थे।

 जैसे ही वह अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने कुएं के पास लगी मोटर पंप को चालू किया। इस दौरान उसने देखा कि कुएं में बाघ जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। तत्काल किसान जब्बार खान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम कई घंटे बाद मौके पर पहुंची और वन विभाग ने बाघ को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू किया, लेकिन जब तक बाघ की मौत हो चुकी थी। देर शाम बाघ के शव को बाहर निकाल कर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
बता दें कि लगभग 2 महीने पूर्व चौरई रेंज में भी कुएं में बाघ का शव मिला था। डिप्टी रेंजर हबीब खान ने बताया है कि बढ़चिचोली ग्राम से करीब 4 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र की सीमा में मौजूद खेत के कुएं में बाघ का शव मिला है और पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

21 minutes ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

31 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

35 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

56 minutes ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

1 hour ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

1 hour ago