राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के जिला शाखा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष अनिल घोम को बनाया गया है। मंगला पाथोड़े को महिला विंग के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के लोगों के सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। रविवार को चिखली स्थित सर्व समाज के भवन में कुनबी समाज की आमसभा बैठक एवं दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रदेश संगठन द्वारा मनोनीत नए जिला अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष का आम सहमति से अनुमोदन किया गया। अध्यक्षों के द्वारा आगामी दिनों में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दोनों नए अध्यक्षों के साथ बेहतर कार्यकाल के लिए पुराने जिला अध्यक्ष अजय कड़व का सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष अजय कड़व ने आय-व्यय की जानकारी दी। इसके अलावा कुनबी समाज के आगामी कार्यक्रमों एवं विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नए अध्यक्ष अनिल घोम एवं महिला विंग की अध्यक्ष मंगला पाथोड़े ने समाज के लोगों के विकास की दिशा में बेहतर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रभू दोनोड़े, प्रमोद शेंडे, गोविंदराव पागोटे, मंदा नंदकिशोर हुकरे, ओमप्रकाश मटाले, विनोद मटाले, मुरली दोनोड़े, निश्चय बुराड़े, राहुल बांडेबुचे, छाया शिवनकर, चेतना हुकरे, सरिता हुकरे, ऋतु मटाले सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
