राजनांदगांव खैरागढ़ के बाजार अतरिया इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों को गंभीर चोंटें आई है। जिनका इलाज जारी है। घटना रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक उदयपुर में रहने वाले दो युवक कार क्रमांक सीजी 08 एमए 1484 से अतरिया की दिशा में आ रही थी। उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर खेत के पास पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी। जिसके बाद घायल युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *