कांग्रेस विधायक के बेटे पर पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में FIR

परासिया

परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका के सुसाइड केस में उनके बेटे आदित्य वाल्मीकि पर FIR दर्ज की गई है। परासिया एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की पुत्रवधू मोनिका ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मोनिका का विवाह विधायक सोहनलाल के बेटे आदित्य से ढाई साल पहले हुआ था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के परासिया थाना क्षेत्र के मंगली बाजार में स्थित घर में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका ने घर में फांसी लगा ली. सुबह काफी देर तक जब मोनिका कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला. कमरे में मोनिका फांसी पर लटकी थी.

इसके बाद परिजन तुरंत फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है, साथ ही फोरेन्सिक टीम जांच में जुट गई है.

मृतका की मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

फिलहाल खुदखुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है. मामला आत्महत्या से जुड़ा है या हत्या से, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतका का मायका इटारसी में है. उसके मायके पक्ष के लोग सूचना के बाद पहुंच गए. मृतका की मां ने अपने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. बता दें कि मृतका मोनिका के ससुर सोहनलाल वाल्मीकि परासिया विधानसभा से कांग्रेस से विधायक हैं.

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस घटना को लेकर एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि परासिया थानांतर्गत 28 वर्षीय मोनिका ने फांसी लगा ली. मोनिका की शादी ढाई साल पहले हुई थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया है. एएसपी ने बताया कि छिंदवाड़ा मुख्यालय से एफएसएल टीम पहुंच रही है, जो घटनास्थल का मुआयना करेगी. इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. मृतका के परिजनों के सामने पूरी कार्यवाही की जाएगी.

परासिया एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विवेचना की गई तो पता चला कि नवविवाहिता मोनिका की मौत फांसी लगाए जाने से हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago