बिलासपुर जिले के एक किसान की खेत से धान की खड़ी फसल चोरी हो गई। किसान सुबह खेत पहुंचा, तब पता चला कि रात में उसके खेत से धान की फसल को हार्वेस्टर मशीन से काटकर चोरी कर लिया गया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

ग्राम सेमरताल निवासी के 65 वर्षिय बंशीलाल खेती-किसानी कर जीवन गुजारा करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 30 साल पहले ग्राम जलसो निवासी उदेयराम सूर्यवंशी से 80 डिसमिल खेती की जमीन खरीदी की थी। तब से वह धान की फसल उगाते आ रहा है। इस बार भी उसने अपनी खेत में धान की फसल लगाया था। धान पककर तैयार होने पर वह फसल कटवाने की तैयारी में था।

बीते 15 दिसंबर की सुबह किसान बंशीलाल अपनी फसल को देखने के लिए खेत पहुंचा। तब खेत से धान की फसल गायब थे। खेत के चारों तरफ केवल पैरा बिखरा हुआ मिला। जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी वह खेत देखने गया था, तब धान की फसल खड़ी थी। रात में चोरों ने हार्वेस्टर मशीन से खेत में लगे धान को चुपचाप काटकर ले गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *