भाजपा नेता किरण सिंह देव को भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.2024 चुनाव की तैयारी में उतरेगी BJPदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है. विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल अभी मतभेद सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी चुनावी मोड में आ गई है. बीजेपी संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कमर कस ली है. बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे.जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही राज्यों के दौरे शुरू कर देंगे. पीएम मोदी हर राज्य में दो से तीन दिन जाएंगे. पीएम मोदी के सरकारी दौरों के दौरान अलग-अलग विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम है ही, वह लोगों के बीच भी जाएंगे और बड़ी जनसभाएं भी करेंगे. बताया जाता है कि बीजेपी की योजना उन सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची साल की शुरुआत में ही जारी कर देने की है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *