अपने ही पिता से गाली-गलौज कर मोटरसाइकिल और पैरावट में आग लगा देने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण उइके के साथ उसके बेटे प्रीतम सिंह ने गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत मिलने पर बहेरामुड़ा चौकी पुलिस ने लक्षण सिंह उम्र 25 साल को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।उक्त घटना ग्राम रमनपारा बहेरामुड़ा की है, जिसमे आरोपी प्रीतम सिंह ने अपने पिता लक्षण सिंह के साथ गली-गलौज करते हुए घर में रखे पैरावट, हीरो होंडा मोटर साइकिल, झोपडी में आग लगा दी। इस घटना पर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *