अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। अयोध्या के इस  महाआयोजन के लिए भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ (कौशलप्रदेश) से 300 मीट्रिक टन चावल भेजा जाएगा। यह चावल छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन भेजेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना करेंगे।छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया भगवान श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। इस भव्य आयोजन में होने वाले भंडारे में प्रदेश के सभी राईस मिलर्स मिलकर अच्छी किस्म के चावल भेजेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *