राजनांदगांव एक बार फिर शहर के चिखली की टीम ने दुर्ग की मजबूत टीम को करारी मात दी। एक मोहल्ले की टीम के चौंकाने वाले खेल की लोग सराहना कर रहे हैं। अन्य दो मुकाबलों में बालिका वर्ग से जमात पारा और बालक वर्ग के एक अन्य मैच में मोतीपुर ने जीत दर्ज की। इन मुकाबलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली फ्लैश हॉकी स्टिक से पुरस्कृत किया गया। साथ ही यह टीमें स्पर्धा के सेमीफाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। आज प्रतियोगिता में दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे राजनांदगांव हॉकी प्रीमियर लीग के चौथे दिन खेले गए हॉकी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर तालियां बटोरी। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित राजनांदगांव हॉकी प्रीमियर लीग में हॉकी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रोजाना दर्शक दोपहर से शुरू होने वाले मैच को देखने बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों से 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। जहां अनुभवी निर्णायकों की भूमिका है। मुख्य अतिथि श्रीकिशन खंडेलवाल, जीतू मुदलियार, कुलबीर सिंह छाबड़ा, रवि सिन्हा, मूलचंद भंसाली, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ,गुणवंत पटेल, चेतन भानुशाली, आस्था शर्मा, आभा तिवारी, शैलेश साहू, रोहित भदौरिया, अक्षय गायकवाड़, अमित माथुर, नीलमचंद जैन, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रोशी चौबे, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी पलक पटेल उपस्थित थीं। टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खेला जा रहा है। गुरुवार को हॉकी प्रीमियर लीग के चौथे दिन पहला मुकाबला बालिका वर्ग में हॉकी जमात पारा बनाम लखोली के बीच खेला गया। दोनों के बीच मैच 7-7 से ड्रा रहा। दूसरा मैच बालक वर्ग में हॉकी चिखली और हॉकी दुर्ग के बीच हुआ। चिखली ने एक बार फिर उलटफेर कर 4-0 से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं तीसरा मैच बालक वर्ग में हॉकी मोतीपुर और हॉकी दीवानपारा के बीच खेला गया। यह मुकाबला मोतीपुर ने 5-1 से जीत लिया। तीनों मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आराधना राजबहार, यजत कौशिक सुमीत निषाद को देश की प्रतिष्ठित फ्लैश हॉकी स्टिक जिससे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खेलते हैं इससे पुरस्कृत किया गया है।
