कोरबा कटघोरा विकासखंड के एक स्कूल में एक प्रधान पाठक की शर्मसार कर देने वाली हरकत सामने आई है। सरकारी बालिका आश्रम की छात्राओं ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया। छात्राओं का कहना है कि प्रधान पाठक उनके साथ मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। कई बार विरोध किए जाने पर वह डराता-धमकाता था। आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई छात्राओं के साथ गंदी हरकतों को अंजाम दिया। इससे परेशान हो कर छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद तत्काल इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच टीम बनाई गई। 4 सदस्यीय कमेटी के द्वारा की गई जांच और अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने घरीपखना प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक संदीप कुमार अग्रवाल को निलंबित कर दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *