राजनांदगांव पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी सहित उसके तीन सहयोगियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ अग्रवाल ने मामले की सुनवाई के बाद उक्त फैसला सुनाया है। घटना अगस्त 2021 की है। ग्राम कोटराभाठा में रहने वाले 40 वर्षीय धनेश साहू का शव गांव के ही पास रेत में दबा हुआ मिला था। वहीं उसकी बाइक तालाब से बरामद हुई थी। हत्या की जांच सुरगी पुलिस की टीम ने शुरू की। जांच में सामने आया कि धनेश की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सुमरित साहू ने रची थी, जिसने गांव के ही उपेंद्र कुमार साहू, धर्मेंद्र साहू और अनिल ढीमर के माध्यम से अपने पति की हत्या कराई। आरोपियों ने पहले धनेश को शराब पिलाई फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर लाश रेत में दबा दी। मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी, सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी आरोपियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *