राजनांदगांव छुट्टी के सीजन में ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री परेशान है। इन दिनों लंबी यात्रा के लिए बड़ी संख्या में रिजर्वेशन हो रहा है। इसके चलते ज्यादातर यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग लंबी है। कई ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति 100 से अधिक हैं। इधर ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की टाइमिंग भी प्रभावित कर दी है। उत्तर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं। बता दें कि 24 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन का अवकाश लग रहा है। इसके चलते लोग बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं। हालात यह है कि कई ट्रेनों में कोच बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।हालाकि अब तक रेलवे की ओर से ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्देश जारी नहीं हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *