हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को मिलेगा उनका हक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर के सुअवसर पर इंदौर में होगा कार्यक्रम
  • अन्य मिलों की देनदारियों का निराकरण कर श्रमिकों को राहत देने के दिए निर्देश

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 25 दिसम्बर 2023 को हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को उनका हक मिलेगा, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर यह कार्यक्रम हो रहा है। हुकुमचंद मिल के 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित इस प्रकरण में लगभग 5 हजार मजदूरों को 224 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में आज इंदौर में 25 दिसम्बर 2023 को होने वाले हुकुमचंद मिल के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के निराकृत प्रकरण की प्रक्रिया को अपनाकर अन्य मिलों के श्रमिकों की देनदारियों के निराकरण के प्रयास करें। इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र स्थित कनकेश्वरी धाम में 25 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा। मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर, कलेक्टर तथा पुलिस कमिश्नर इंदौर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

हितलाभ की राशि के लिए मजदूर परेशान न हों : कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर जिला प्रशासन को दिए निर्देश दिए कि मजदूरों को मिलने वाले हितलाभ की राशि के लिए मजदूरों को परेशान न होना पड़े, कलेक्टर यह सुनिश्चित करें की राशि सीधे मजदूरों को मिले, इसके लिए आवश्यक हो तो मजदूर संघों से बातचीत की जाए। मजदूरों को मिलने वाली हितलाभ की पूरी राशि मजदूरों तक पहुंचे, कोई भी बीच में न आए, मजदूरों के हित सुनिश्चित करने के लिए तत्काल बैठक बुलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाए और राशि वितरण की सुगम व्यवस्था पर निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जिन अन्य मिलों की देनदारियां शेष हैं, उन मिलों के प्रकरणों का निराकरण भी हुकुमचंद मिल के मॉडल के आधार पर कर मजदूरों को राहत दी जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था की जाये तथा यातायात व्यवस्था सुगम रहें, यह ध्यान रखा जाये।

क्षेत्र में विकास के नये द्वार खुलेंगे
वर्षों से लंबित इस प्रकरण के निराकरण के बाद अब श्रमिक क्षेत्र का समग्र विकास होगा। क्षेत्र में विकास के नये द्वार खुलेंगे। क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। इस क्षेत्र में आईटी, जेम्स ज्वेलरी तथा अन्य क्षेत्रों का निवेश बढ़ेगा। आने वाले समय में इस क्षेत्र में हजारों करोड़ रूपये का निवेश आएगा। इससे क्षेत्र की जनता की खुशहाली में वृद्धि होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

7 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

7 hours ago