भोपाल
दुल्हन की एंट्री के साथ ही लाइट म्यूजिक चालू हो जाता है और सभी की नजरें स्टेज की ओर बढ़ रही दुल्हन पर टिक जाती हैं। दुल्हा भी स्टेज पर उसके इंतजार में होता है। इससे पता लगता है कि दुल्हन की एंट्री कितनी खास होती है। इसे और खास बनाने के लिए वेडिंग प्लानर भी नए आइडियाज को खोज रहे हैं। वेडिंग प्लानर अंकित पांचाल ने बताया कि लोग पारंपरिकता के साथ कुछ नया करना चाहते हैं जिससे उनकी शादी यादगार बन जाए। इसके लिए एंट्री पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। यह भी निर्भर करता है कि शादी कहां हो रही है। अगर कुछ रेतीले इलाके में है तो बग्गी स्टाइल एंट्री भी होती है, लेकिन पूल के पास है तो बोट के जरिए भी ब्राइड एंट्री लेने लगी हैं। जिस थीम पर शादी हो रही है, एंट्री भी उसी स्टाइल में प्लान की जाती है। कोल्ड फायर क्रैकर एंट्री भी ट्रेंड में है।
मेहमानों पर हो रहा पुराने इत्र का छिड़काव
रिचा दीक्षित ने बताया कि दूल्हा और दुल्हनों के साथ-साथ मेहमानों की एंट्री को भी खास बनाने की मांग अब ज्यादा हो गई है। मेहमानों के लिए ओल्ड स्टाइल में इत्र का छिड़काव करना लौट आया है। दुल्हन आजकल अपने माता-पिता या अकेले विंटेज कार में आना पसंद कर रही हैं। कुछ लोग पोस्टर के साथ प्रयोग करने लगे हैं जिसमें कहा जाता है कि मासी, बुआ या दीदी आ रही है इंतजार करो, हेयर कम्स दी ब्राइड आदि।
ये स्टाइल हैं चलन में
-ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेगे वाली बाइक पर दूल्हा-दुल्हन साथ बैठकर आ सकते हैं।
– स्पार्कल एंट्री ले सकते हैं, जहां दोनों स्पार्कल को हाथ में लेकर आते हैं।
– जस्ट मैरिट के पोस्टर को फाड़ते हुए कर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री।
– नगाड़ा-ढोल दोनों तरफ बजाते हुए कलाकारों के बीच से आते दूल्हा-दुल्हन।
– फूलों और कलीरों से सजी रिक्शा में उड़ते हुए रंगों के बीच से आते दूल्हा-दुल्हन।
दुल्हन के आने की खास स्टाइल
-फेयरी स्टाइल एंट्री, जिसमें बच्चे फेयरी लाइट वाली ड्रेस दुल्हन के साथ चलते हैं
– कोल्ड फायर कैकर्स के बीच से आती दुल्हन
– लग्जरी गाड़ी या टू-व्हीलर पर एंट्री।
– डांडिया स्टाइल एंट्री। डांडिया बजाती आडियंस और नमस्कार करते हुए आती दुल्हन।
– किसी फूल के आइकन में से बाहर निकलते हुए विदाई के बजाय पालकी एंट्री
दुल्हन के रास्ते में दीया को सजाने का चलन
इसके साथ ही दुल्हन के रास्ते में दीया को जलाएं और दुल्हन दोनों हाथों में लैप या दीये को पकड़कर लाने का चयन भी है। बेलून स्पेशल के तहत मेहमान रास्ते में गुब्बारे को लहराते हैं और दुल्हन गुब्बारों का गुच्छा लेकर आती है। फैब्रिक तकनीक के जरिए एक रंग या मल्टी रंग के रिबन और दुपट्टों को लहराती हुई आडियंस के बीच से दुल्हन प्रवेश करती है। रिक्शा स्टाइल में रिक्शा को फूलों से सजाकर भाई या दूल्हा चलाकर लाए और लड़की को स्टेज तक ले जाता है। टू-व्हीलर स्टाइल में दुल्हन अपने स्कूटर या स्कूटी को खुद चलाकर लाती है और धमाकेदार एंट्री करती है। इसी बीच कई जगहों पर दूल्हा व दुल्हन का बुलेट पर एंट्री करने का चलन भी बढ़ रहा है।
रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…
नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…
बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…