छत्तीसगढ़

CG : रेल या‍त्रियों के लिए जरूरी खबर, इस रूट की पांच ट्रेनों को रेलवे ने किया रदद्

रायपुर  दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण गांधीधाम-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और ओखा-पुरी एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जबकि पांच ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने रद कर दिया है। रायपुर रेलमंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस अप और डाउन में एक जनवरी को रद रहेगी, जबकि बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस दो और नौ जनवरी को रद रहेगी। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस नौ जनवरी और हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 20 दिसंबर और रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दो जनवरी को रद रहेगी, वहीं बिलासपुर-मद्रास एक्सप्रेस परिवर्तत मार्ग से चलेगी। रेलमंडल के अनुसार सात जनवरी को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20804 गांधीधाम-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग सूरत-बल्लारशाह-विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया नागपुर-रायपुर-टिटिलागढ़-रायगढ़-विजयनगरम के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन वर्धा-चंद्रपुर-बल्हारशाह-सिरपुर कागजनगर-रामगुंडम-वारंगल-खम्मम-विजयवाडा-एलुरु-राजमंड्री-सामलकोट-दुव्वाडा स्टेशनों पर नहीं जाएगी। वहीं चार और 11 जनवरी को विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20803 विशाखापट्टनम-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा-बल्हारशाह-सूरत के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया विजयनगरम-रायगढ़-टिटिलागढ़-रायपुर-नागपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन दुव्वाडा-सामलकोट-राजमंड्री-एलुरु- विजयवाडा-खम्मम-वारंगल-रामगुंडम-सिरपुर कागजनगर-बल्हारशाह-चंद्रपुर-वर्धा स्टेशनों पर नहीं जाएगी। इसके साथ ही तीन और 10 जनवरी को ओखा से चलने वाली ट्रेन नंबर 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग सूरत-बड़नेरा-बल्हारशाह-विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम-खुर्दा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटिलागढ़-रायगढ़-विजयनगरम के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन चंद्रपुर-बल्हारशाह-सिरपुर कागजनगर-मंचिर्याल-रामगुंडम-वारंगल-विजयवाडा-एलुरु-राजमंड्री-सामलकोट-अनकापल्ली-विशाखापट्टनम स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’…

CG : बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’…

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक…

2 minutes ago
CG : पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना…

CG : पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना…

कोरबा । शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास शहरी 2.0 योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के…

4 minutes ago
CG : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान…

CG : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान…

आधुनिक नवाचार का मिला लाभ, किसान ब्रजेश रात्रे ने दोहराया भरोसा कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु…

7 minutes ago
CG : पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 15.72 करोड़ की सम्मान निधि…

CG : पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 15.72 करोड़ की सम्मान निधि…

कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कोरबा । प्रधानमंत्री किसान…

9 minutes ago
CG : अवैध खनन : 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त…

CG : अवैध खनन : 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त…

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में…

15 minutes ago
CG : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा…

CG : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा…

मनोज खूंटे के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

17 minutes ago