वोट शेयर में रिकॉर्ड इजाफे के लिए शाह ने थपथपाई वीडी की पीठ

भोपाल

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन की जमकर तारीफ हुई। केंद्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में वोट शेयर बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास प्रशंसनीय है। इसके साथ उन्होने बूथ प्रबंधन की कुशलता की सराहना भी की।

गौरतलब है कि  शुक्रवार को राष्टÑीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दो दिवसीय इस बैठक में जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। बैठक के दूसरे दिन अमित शाह ने एमपी की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन सुबह 6 बजे से जागकर कार्यकताओं को सक्रिय करने और वोट डलवाने का प्रयोग शानदार था।

बैठक में यह भी कहा गया कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचना भी जीत का बड़ा कारण रहा। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दो दिवसीय बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों व बूथ प्रबंधन की कुशलता से मिले सर्वाधिक जनाधार के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों व प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर पाने की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

अमित शाह ने की सराहना
विष्णुदत्त शर्मा के प्रेजेंटेशन को अमित शाह ने सराहा और भाजपा की प्रचंड जीत पर विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद के नेतृत्व वाली टीम मध्य प्रदेश को बधाई भी दी। बैठक में तय हुआ कि अब मप्र भाजपा के माडल की तर्ज पर अन्य राज्य इकाइयां भी अपनी चुनावी रणनीति बनाएगी। बता दें कि अमित शाह की रणनीति के तहत संगठन के काम को विष्णुदत्त शर्मा और हितानंद ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नीचे तक पहुंचाया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

8 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

8 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

8 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

8 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

9 hours ago