Home » राजनांदगांव : कराते प्रशिक्षण और खेल स्पर्धा आज से 31 तक होगी

राजनांदगांव : कराते प्रशिक्षण और खेल स्पर्धा आज से 31 तक होगी

25/12/2023

राजनांदगांव प्रबुद्ध सर्वोदय मंडल शीतकालीन अवकाश के दौरान सभी वर्गों के लोगों के लिए जूडो कराते प्रशिक्षण, ध्यान प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न खेल स्पर्धा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेगा। अध्यक्ष महेन्द्र बंसोड़ ने बताया सभी आयोजन रमा आई डॉ. अंबेडकर परिसर शिक्षक नगर स्टेशन पारा में 25 से 31 दिसंबर तक होंगे। इसमें हिस्सा लेने कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। युवा, बच्चे, बालिकाएं, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भी प्रशिक्षण शिविर एवं खेलों में हिस्सा ले सकते हैं।

Leave a comment