रायपुर Eblu द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन द्वारा नया रायपुर में आल इंडिया ओपन 42 km मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देश के अलग-अलग धावकों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन में जिला सुकमा-कोंटा क्षेत्र भेज्जी के रहने वाले वर्तमान में पुलिस विभाग में आरक्षक सोढ़ी भीमा और मिल्खा सिंह ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बता दें कि, सोढ़ी भीमा और मिल्खा सिंह देश के बड़े स्तर मैराथन में भाग ले चुके हैं। अभी आने वाले बड़े स्पर्धा के लिए स्पोर्ट्स हब भिलाई में पुलिस विभाग द्वारा उन्हें अभ्यास कराया जा रहा है। लेट्स रन छत्तीसगढ़ के धावकों और शारीरिक कुशलक्षेत्र से जुड़े जागरूक नागरिकों का सबसे बड़ा समूह हैं। लेट्स रन हर साल दिसंबर के माह में ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ का आयोजन कई वर्षों से करता आया है।
जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…
कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…
हेम नारायण और ओंकार साहू के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…
सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर,…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के निर्देश के परिपालन में…