छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा: राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों के हित में आज एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं की मांग पर यह घोषणा सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर में नये नालंदा परिसर के निर्माण के साथ-साथ वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। उल्लेखनीय है कि नालंदा परिसर में वर्तमान में ढाई हजार पाठकों के बैठने की सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह लायब्रेरी मददगार साबित हो रही है। यह लायब्रेरी 24 घंटे संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं विधायक आरंग खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मंत्री ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे तब उनकी पहल पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया गया है।

kgnews

Recent Posts

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

22 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

32 minutes ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

33 minutes ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

33 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

11 hours ago