रायपुर नाका के तुलसी विहार टर्फ ग्राउंड में मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पंचोली ब्रदर्स की टीम पहुंच चुकी है। पंचोली ब्रदर्स के कप्तान व मैन आफ द मैच सत्यम शर्मा के खेले गए मैचों में घातक गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के चलते कम रन होने के बावजूद भी विरोधी टीमों को पराजित कर दिया। अन्य मैच में पुरोहित रायल्स ने बालाजी सुपर किंग को आसानी से पराजित किया। पंचोली ब्रदर्स ने पहले मैच में शर्मा योद्धा को व दूसरे मैच में शक्ति टाइटंस को हराया इस अवसर पर पूर्वराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी अशोक पंचोली भिलाई सहित समाज के वरिष्ठजन, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के साथ ही आयोजन में सम्मिलित सभी टीमों के संचालक, कोच, मैनेजर व खिलाड़ी उपस्थित रहे। मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन द्वारा आयोजित प्रथम मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए पहले मैच में पंचोली ब्रदर्स ने रोमांचक व संघर्षपूर्ण मुकाबले में शर्मा योद्धा को 5 रन से पराजित कर दिया। पंचोली ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 19 रन ही बनाए थे। जिसके जवाब में शर्मा योद्धा की टीम मैदान में उतरी, लेकिन पंचोली ब्रदर्स के कप्तान सत्यम शर्मा की घातक गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के चलते 14 रन में ही टीम सिमट गई। सत्यम शर्मा ने 2 ओवर में 2 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। दूसरे खेले गए एक आसान मैच में पुरोहित रायल्स ने बालाजी सुपर किंग को 22 रनों से पराजित किया। आयुष शर्मा के शानदार अर्धशतक की बदौलत पुरोहित ने 2 विकेट में 62 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बालाजी सुपर किंग 6 ओवर में 39 रन ही बना पाई। राजनांदगांव. फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी पंचोली ब्रदर्स। तीसरा मैच रोमांचक रहा तीसरा व लीग राउंड का अंतिम मैच अत्यंत ही रोमांचक व दिलचस्प रहा। जिसमें फिर एक बार पंचोली ब्रदर्स के खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए दमदार शक्ति टाइटंस को कम स्कोर होने के बावजूद 5 रन से हराकर पुल में सर्वोच्च स्थान पर रहते हुए फायनल में जगह बनाई। पंचोली ब्रदर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 27 रन ही बना पाई थी जिसमें गौरव पंचोली के 11 रन बनाए थे, लेकिन फिर से एक बार इस टीम के कप्तान व आलराउंडर सत्यम शर्मा की सफल कप्तानी के चलते शक्ति टाइटंस को 6 ओवर में 25 रन पर ही सिमटा दिया। सत्यम ने 2 ओवर में 4 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर शक्ति टाइटंस के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *