राजनांदगांव पश्चिम विक्षोभ कमजोर पड़ते ही नमी की मात्रा कम हो गई है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। इसके असर से रात में ठंड फिर बढ़ने लगी है। वहीं रात और सुबह के वक्त घना कोहरा भी छा रहा है। हालांकि प्रदेश में अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर स्थिर है। विभाग ने फिलहाल मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *