अम्बिकापुर जिला इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरा मामला अंबिकापुर रायगढ़ मार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र लालमाटी इलाके का है।
दरअसल यहाँ कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह ठोकर इतनी भीषण थी कि दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक़ इस मार्ग पर कोहरा क़ाफी घना था जिसकी वजह से ट्रक ड्राइवर को सामने से आती हुई बाइक नजर नहीं आई। इसी तरह बाइक सवार भी ट्रक को नहीं देख पाए और दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शवों को अस्पताल रवाना कर दिया है।
रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…
भोपाल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…
मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…
एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…
सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…