सीएम डा. मोहन यादव ने दिए निर्देश, वीआइपी दौरे से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए

भोपाल.
सीएम डा. मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि वीआईपीए दौरे के दौरान जनता को कष्ट न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में पारदर्शिता रहे। प्रदेश में सरकार की योजनाओं का सुदृढ क्रियान्वयन होना चाहिए। इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जानी चाहिए। मध्य प्रदेश में रेल सुविधाएं बढ़ाने पर अध्ययन कर सुझाव दें।

मिलों के श्रमिकों को राहत देने का काम इंदौर और उज्जैन में हुआ है। जेसी मिल, ग्वालियर के मिल श्रमिक को देनदारी की राशि प्रदान करें के लिए रोडमैप बनाएं। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कसावट पर ध्यान दें। अधिकारी गांव में रात्रि विश्राम कर वहां की समस्याएं जानें और उन्हें हल करें।

सीएम डा मोहन यादव ने कहा कि पटवारी और ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी जनता को आवश्यक सेवाएं देने के लिए मुख्यालय और मैदान स्तर पर सक्रिय रहें। पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था बेहतर बनाएं। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर समीक्षा करें। मंगलवार की जन सुनवाई के साथ समस्याएं प्रतिदिन हल की जाएं। मध्य प्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था में मिसाल के रूप में स्थापित करें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के…

20 minutes ago
भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में भूमि संबंधी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया…

25 minutes ago
लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका की पहल पर लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन…

40 minutes ago
साय सरकार की बड़ी पहल का असर, महिलाओं के नाम पर हुईं 70% से ज्यादा रजिस्ट्रियां

साय सरकार की बड़ी पहल का असर, महिलाओं के नाम पर हुईं 70% से ज्यादा रजिस्ट्रियां

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के जमीन पर…

45 minutes ago
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द खातों में आएगी 37वीं किस्त; जानिए नया अपडेट

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द खातों में आएगी 37वीं किस्त; जानिए नया अपडेट

भोपाल  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक…

51 minutes ago
खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

55 minutes ago