राजनांदगांव कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में एक विशाल राष्ट्रीय रैली हैं तैयार हम निकाली जाएगी। रैली में शामिल होने जिले से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता नागपुर रवाना होंगे। रैली के माध्यम से कांग्रेसी सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होगी। इस रैली में देशभर से कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा एवं अन्य कांग्रेसियों ने प्रेसवार्ता लेकर इस संबंध में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमले के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी। कांग्रेस पार्टी 1885 से जनता के लिए जनता की आवाज बन कर कार्य कर रही है।सोमवार को एआईसीसी सचिव व प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने इस रैली की तैयारी के निर्देश दिए थे। पदाधिकारियों को नागपुर रवाना होने की तैयारी करने के लिए कहा गया है। प्रेसवार्ता में ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, रूपेश दुबे, आफताब आलम, महेन्द्र यादव, आसिफ अली, अमित चंद्रवेशी मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *