प्राजनांदगांव देश में पूर्व दिशा से अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इसके चलते दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान के गिरावट पर भी ब्रेक लग गया है। इससे ठंड का असर कम हो गया है। अगले कुछ दिन मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।