राजनांदगांव नए साल के जश्न को खास बनाने मनगटा में इस साल विशेष तैयारी की गई है। वन चेतना केंद्र मनगटा में मनगटा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है। हर साल नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में लोग मनगटा के वन चेतना केंद्र पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए वन चेतना केंद्र समिति व प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं। आकर्षक झूलों से लेकर स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें पर्यटकों की आमद भी शुरू हो गई है। बता दें कि 30 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक लगातार मनगटा में बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। शनिवार-रविवार को भी वन चेतना केंद्र में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। जो महोत्सव के चलते और बढ़ते जा रही है। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सुविधाओं में भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। वन चेतना केंद्र के आसपास के जंगल में बड़ी संख्या में रिसॉर्ट भी मौजूद हैं। यहां करीब 100 की संख्या में रिसॉर्ट खुल चुके हैं। जिनकी एडवांस बुकिंग भी नए साल के जश्न के लिए हो चुकी हैं। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक की स्थिति में लगभग हर रिसॉर्ट में एडवांस बुकिंग की स्थिति हैं। इन रिसॉर्ट में मिलने वाली सुविधाओं को देखते हुए यहां पयर्टकों की संख्या में साल दर साल बढ़ोतरी हो रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *