मुख्यमंत्री बनने के पश्चात सीएम विष्णुदेव साय के प्रथम जशपुर आगमन को लेकर पूरा जशपुर शहर उत्साहित है। जशपुर पलकें बिछाए अपने मुखिया का इंतजार कर रहा है। शहर के चौक चौराहों में स्वागत द्वार लगा शहरवासी अभिनंदन को आतुर हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *