शहर में लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें बनी हुई है। कई हिस्सों में सफाई नहीं होने से लोग नाराज हैं। पार्षदों के माध्यम से भी इसकी शिकायत होते रही है। इसे लेकर लंबे समय बाद नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता निरीक्षण के लिए पहुंचे।निगम आयुक्त गुप्ता ने त्रिवेणी परिसर, ओपन आडिटोरियम, पुत्री शाला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह हिस्सा लोगों के घूमने फिरने और मनोरंजन का है। जहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना जरूरी है।उन्होंने मौजूद अफसरों को सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरतने की हिदायत दी है। इसके अलावा आयुक्त टेंचिंग ग्राउंड भी पहुंचे। जहां उन्होंने कचरा पृथककरण सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया। इधर शहर के ठेका वार्डों में भी सफाई को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही है। जिसमें कुछ ठेकेदारों पर कार्रवाई की तैयारी भी की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *