सदर लाइन इलाके में जैन मंदिर के पास स्थित एक किराना दुकान में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसकी वजह शॉर्ट सर्किट को मानी जा रही है। घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे की है। जैन मंदिर के पास व्यापारी शरद कुमार जैन की किराने की दुकान है। ऊपर उनका निवास भी है। करीब 3 बजे उन्होंने धुआं उठता देखा। इसके बाद सभी नीचे आए, तब दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। आग की लपटें तेजी से भीतर फैल रही थी। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। जेसीबी मशीन से दुकान का शटर तोड़ा गया, करीब 1 घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, जिसने आग बुझाना शुरू किया। लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। करीब एक महीने पहले ही व्यापारी ने अपनी दुकान इस नई जगह में शिफ्ट की थी। जिसमें फर्नीचर सहित करीब 12 लाख के सामान होने का दावा किया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट ही सामने आ रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *