शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की लगभग 35 से 40 छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्ती हास्टल खाली कराने के संबंध में राज्य महिला आयोग को लिखित शिकायत की है। छात्राओं ने आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक को बताया की वह सभी फाइनल ईयर बी डी एस छात्राएं हैं जो कि पिछले चार वर्षों से हॉस्टल में रह रही हैं, अभी सभी छात्राओं की परीक्षा समाप्त भी नहीं हुई है परंतु वार्डन ने शुक्रवार को नोटिस दिया है  कि तत्काल में रूम खाली करो अन्यथा पूरा सामान निकाल कर सड़क पर फेंक दिया जाएगा।

छात्रों ने आगे बताया कि हमने पूरी फीस भी जमा किया है। हमारे सीनियर  हॉस्टल में रह रहे हैं । यह सारे कृत्य हमारे साथ ही किया जा रहा है।इन सब की जानकारी हमारे डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर को है जबकि बॉयज हॉस्टल के  40% रुम  खाली है हम सभी छात्राएं छत्तीसगढ़ के बाहर की है अचानक सभी छात्राएं कहां और क्यों जाएं जबकि कॉलेज का नियम है की इंटर्नशिप के बाद ही कॉलेज छोड़ा जाता है हमारी सेफ्टी और सिक्योरिटी का ध्यान भी नहीं रखा गया है। कल की तारीख में सभी छात्राओं का परीक्षा है ऐसे में हम सभी कहां जाएंगे। आयोग ने 2 जनवरी 24 को बुलाया है। ताकि छात्राओं को तत्काल न्याय मिल सके।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *